Advertisement

संपूर्ण ब्राह्मण समाज प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र और सचिव बने बजरंगी

पिछरी में संपूर्ण ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। संपूर्ण ब्राह्मण समाज की बैठक 23 अगस्त को बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के पिछरी स्थित मां दुर्गा मंदिर प्रांगण मे हुई। अध्यक्षता संतोष मिश्रा ने की।

आयोजित बैठक में संपूर्ण ब्राह्मण समाज के केंद्रीय अध्यक्ष जितेंद्र दुबे के उपस्थिति में पेटरवार प्रखंड स्तरीय संपूर्ण ब्राह्मण समाज कमेटी का गठन किया गया।

जिसमे अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, उपाध्यक्ष चिकू मिश्रा, सचिव बजरंगी मिश्रा, कोषाध्यक्ष जयचंद्र मिश्रा को बनाया गया। साथ ही योगेंद्र मिश्रा, कौशल मिश्रा, राकेश मिश्रा, दीपक मिश्रा, तपन कुमार मिश्रा, राजेश मिश्रा, शुभम मिश्रा, अमित मिश्रा, भानु मिश्रा, पंकज मिश्रा, आर के तिवारी, राजेश मिश्रा, पवन पाठक कार्यकारिणी सदस्य चुने गए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *