Advertisement

संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी अध्यक्ष ने प्रदेश कमेटी को किया भंग-नायक

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित कुमार साहू ने झारखंड प्रदेश संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी कमेटी को भंग कर दिया है।

उक्त जानकारी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह झारखंड प्रभारी विजय शंकर नायक ने 20 मार्च को एक प्रेस बयान जारी कर दी।

नायक ने कहा कि झारखंड में संगठन को धारदार एवं मजबूत बनाने की दिशा में और आने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए कमेटी को भंग करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष का मनोनयन एक सप्ताह के अंदर राष्ट्रीय अध्यक्ष साहु के द्वारा कर दिया जाएगा, ताकि जल्द से जल्द झारखंड में संगठन को मजबूत किया जा सके।

जिससे जनता के सवालों, युवाओं, बेरोजगार किसानों के सवालों, मजदूरों के पलायन के सवालों पर तथा नारी हिंसा, अत्याचार, उत्पीड़न के सवालों पर पार्टी मुखर होकर संघर्ष कर सके। एक नया विकल्प झारखंड की जनता को दे सके। साथ हीं झारखंड राज्य निर्माण के समय देखे गए उन सपनों को पूरा करने की दिशा में संपूर्ण भारत क्रांति पार्टी कार्य कर सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *