अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण के जिला निर्वाचन पदाधिकारी – सह – जिलाधिकारी अमन समीर द्वारा 9 अक्टूबर को बिहार विधानसभा आम चुनाव के अवसर पर बैंकों के माध्यम से होनेवाली किसी भी तरह की राशि की संदिग्ध निकासी पर पूर्ण रूप से निगरानी रखने के परिप्रेक्ष्य में राज्य कर संयुक्त आयुक्त, जिला अग्रणी प्रबंधक तथा सभी बैंक के शाखा प्रबंधकों एवं प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। उक्त बैठक जिला मुख्यालय छपरा स्थित समाहरणालय कक्ष में आयोजित की गई।
उक्त बैठक में अभी से लेकर मतदान तिथि तक सभी बैंकों के खातों से होनेवाले ट्रांजेक्शन यथा जमा एवं निकासी की राशि पर पूर्ण रूप से निगरानी रखते हुए प्रतिदिन सभी खातों में होने वाले लेनदेन से संबंधित प्रतिवेदन निश्चित रूप से उपलब्ध कराने का जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिया गया, ताकि चुनाव अवधि में सारण जिले के सभी बैंकों से होनेवाले प्रत्येक लेनदेन पर निगरानी रखी जा सके। कहा गया कि चुनाव पुर्व अप्रत्याशित रूप से अधिक लेनदेन होने पर अथवा मामला संदिग्ध पाए जाने पर संबंधित खाताधारक के कार्यकलाप की गहन जांच कर अग्रेतर कार्रवाई की जायेगी।
![]()













Leave a Reply