Advertisement

कलश यात्रा के साथ साम्ब सदाशिव पंचायतन यज्ञ की शुरुआत

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। श्रीश्री साम्ब सदाशिव पंचायतन परिवार की स्थापना यज्ञ की शुरुआत 24 अप्रैल को सुबह कलश यात्रा के साथ किया गया। कलश यात्रा में मुख्य अतिथि के रूप में गोमियां विधायक डॉ लंबोदर महतो की धर्मपत्नी कौशल्या देवी उपस्थिति रही।

बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के रेलवे कॉलोनी में आयोजित यज्ञ में सर्वप्रथम विधायक की धर्मपत्नी को कमेटी की महिला सदस्य द्वारा अंग वस्त्र और पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया गया। तत्पश्चात विधायक की धर्मपत्नी द्वारा रिबन काटकर कलश यात्रा की शुरूआत किया गया।

विधायक की धर्मपत्नी भी कलश लेकर रेलवे कॉलोनी होते हुए सीपीसी कॉलोनी के समीप दामोदर नदी घाट पहुंचे। यहां नदी से कलश में जल लेकर श्रद्धालूगण पूरे विधि विधान से पूजा पाठ किया गया। उसके बाद कलश को अपने-अपने सिर पर धारण कर वापस शिव मंदिर प्रांगण लाया गया।

मौके पर यज्ञ समिति द्वारा श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह पानी और शरबत की व्यवस्था किया गया था। इस मौके पर विधायक की धर्मपत्नी के अलावा कथारा पंचायत की मुखिया पूनम देवी, वार्ड सदस्य जमुना देवी, सेवा निवृत सैनिक रामनाथ राय, दयाल चौहान, जगदीश भारती, रंजीत सिंह, संतोष चौहान, प्यारेलाल, रुद्र कुमार, रंजीत महतो, अनिल सिंह, मंजीत, आलोक भारती, किशोर कुमार, रवि कुमार,आदि।

प्रमोद यादव, सतेन्द्र कुमार दास, चमन महतो, अंबिका सिंह, रामजी प्रसाद, बाबू मुंडा, कृष कुमार, अंशु कुमार, हर्ष कुमार, अरुण कुमार, शिवकुमार के अलावा महिला श्रद्धालुओं में शकुंतला बाई, रूबी देवी, किरण देवी, ममता देवी, जमुना देवी, होम बाई, संतोषी देवी, रेणु देवी, संगीता कुमारी, इंदु कुमारी, विनीता कुमारी, लक्ष्मी देवी, कमल भारती, सुनीता देवी सहित सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए।

उक्त यज्ञ में मुख्य आचार्य के रूप में आचार्य रघुनंदन शास्त्री, बम बम पांडेय, बंटी पांडेय, चंद्रहास मिश्रा, मुख्य यजमान के रूप में प्रकाश चौहान संग रेणु देवी, शमशेर संग नैना देवी और भोला चौहान संग सरिता देवी शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *