Advertisement

समाधान संस्था ने 5 विकलांगों को दिया व्हील चेयर

मुश्ताक खान/मुंबई। अंधेरी पूर्व के मरोल इलाके में रहने वाले पांच विकलांगों को समाधान सामाजिक संस्था (Social institution) द्वारा मुफ्त में व्हील चेयर दिया गया। इसके लिए संस्था द्वारा। विशेष कार्यक्रम  का आयोजन किया गया था।

अंधेरी पूर्व मरोल नवपाड़ा में विकलांगों (Handicapped ) के लिए आयोजित इस कार्यक्रम का उद्घाटन सामाजिक कार्यकर्ता विजय राय ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

मिली जानकारी के अनुसार समाधान सामाजिक संस्था द्वारा मुफ्त में व्हील चेयर का वितरण किया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष शशिकांत पेड़ामकर ने बताया कि फिलहाल पांच जरूरतमंद विकलांगों को व्हील चेयर दिया गया है।

इसवेत्र् अलावा दो और भी व्हील चेयर रखा गया है। ताकि किसी अन्य जरूरतमंद को दिया जा सके । संस्थापक द्वारा हर साल इस तरह का कार्यक्रम किया जाता है। व्हील चेयर वितरण के अवसर पर अध्यक्ष शशिकांत पेड़ामकर, सचिव नितेश पांडेय, सुनिल कापसे, मंदार करगुटकर, आदित्य करगुटकर, बाबू अल्ले, बादल गोस्वामी, मोहन कांगने, सहित सभी पदाधिकारी व अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *