Advertisement

कोयलांचल में शान से लहराया तिरंगा, राष्ट्रध्वज को दी गयी सलामी

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में बेरमो कोयलांचल में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।

इस अवसर पर बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने ढ़ोरी 5 नंबर स्थित राकोमसं कार्यालय, अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फुसरो, युवा कांग्रेस कार्यालय आदि में झंडोत्तोलन किया।

पूर्व सांसद रवींद्र कुमार पांडेय ने फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय, मूर्ति मेमोरियल स्कूल करगली बाजार और ढ़ोरी खास स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में झंडात्तोलन किया। बेरमो प्रखंड कार्यालय में बीडीओ मुकेश कुमार व सीओ संजीत कुमार सिंह की मौजूदगी में प्रमुख गिरजा देवी ने राष्ट्रध्वज फहराया।

जानकारी के अनुसार बेरमो थाना में थाना प्रभारी रोहित कुमार सिंह, महिला थाना में प्रभारी सुमन कुमारी, बीएंडके महाप्रबंधक कार्यालय में जीएम के. रामाकृष्णा, ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय मे जीएम रंजय सिंहा ने झंडोत्तोलन किया।

इस अवसर पर एनडीपीएस स्कूल फुसरो मे सचिव महारुद्र नारायण सिंह ने झंडोत्तोलन किया। कस्तूरबा श्रीविद्या निकेतन ढ़ोरी मे महाप्रबंधक रंजय सिंहा की पत्नी रूपा सिन्हा ने झंडातोलन किया। कौटिल्य महापरिवार बेरमो के अध्यक्ष अजय कुमार ने नवनिर्मित कौटिल्य संस्कार उद्यान परिसर में झंडोतोलन किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *