Advertisement

कस्तूरबा गांधी विद्यालय मसरख में सखी वार्ता का आयोजन

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। जिला हब फॉर एम्पॉवर्मेंट ऑफ वुमेंन् सारण द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सहयोग से 25 जुलाई को सारण जिला के हद में मसरख स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सखी वार्ता का आयोजन किया गया।

सखी वार्ता में बड़ी संख्या में उपस्थित छात्राओं को सुरक्षा की जानकारी दी गयी। उपस्थित डालसा प्रतिनिधि, जिला समन्वयक तथा विद्यालय की वार्डन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

ज्ञात हो कि, जिला हब फॉर एम्पॉवर्मेंट ऑफ वीमेन द्वारा 100 दिनों का विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें इस सप्ताह महिलाओं से संबंधित अधिनियमों के लिए विशेष जागरुकता सत्र आयोजित किए जा रहे है।

गुड टच, बैड टच एवं माहवारी स्वच्छता पर बालिकाओं से वार्ता

सत्र के दौरान सारण जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी द्वारा चाइल्ड हेल्प लाइन 1098, महिला हेल्प लाइन 181 एवं गुड टच-बैड टच, माहवारी स्वच्छता इत्यादि पर बालिकाओं के साथ वार्ता की गयी। इस दौरान उपस्थित बच्चियों द्वारा भी बहुत से सवाल संबंधित विषयों पर पूछे गये। डालसा की तरफ से अधिवक्ता मीना सिंह ने महिलाओं से जुड़े अधिनियमों के बारे मे बताया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार् प्रतिनिधि मीना सिंह और कस्तूरबा गांधी विद्यालय मशरख की वार्डन को जिला मिशन समन्वयक निभा कुमारी द्वारा प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *