Advertisement

गुवा में निकली साईं की शोभा पालकी यात्रा

सिद्धार्थ पांडेय/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में 3 जुलाई को श्रीसाईं की श्रद्धालुओं ने शोभा पालकी यात्रा निकाली। इस दौरान गुवा के कैलाश नगर में श्रद्धालुओं ने श्री साईं की पूजा अर्चना कर रहिवासियों के बीच प्रसाद वितरण किया।

जानकारी के अनुसार शाम 4 बजे बड़े पैमाने पर महिला श्रद्धालू पालकी यात्रा निकालकर गुवा फुटबॉल मैदान, रेलवे कॉलोनी, कच्छी धौड़ा, विवेक नगर, रेलवे मार्केट, रामनगर होते हुए गुवा बाजार पहुंची। जहां साईं राम के जयकारे से पूरा गुवा गुंजवान रहा।

शोभा पालकी यात्रा में महिला, पुरुष एवं बच्चे साईं के जयकारे लगाते हुए नाचते, गाते भक्ति भाव में रंग गए। उक्त पालकी यात्रा वापस नगर भ्रमण कराते हुए कैलाश नगर में स्थापित किया गया। साईं की भक्ति एवं भीड़ को देखते हुए गुवा प्रशासन भी शोभा पालकी यात्रा में शामिल रहे। इस दौरान मौके पर काफी संख्या में महिला, पुरुष तथा बच्चे मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *