सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में सेल के गुवा अयस्क खान संपदा विभाग द्वारा बीते 18 दिसंबर को नानक नगर, ढीपासाई, जाटा हाटिंग, डीवीसी एवं स्टेशन कॉलोनी क्षेत्रों में अतिक्रमण हटाने हेतु निष्कासन (इविक्शन) नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार रेलवे परियोजना स्थल का कार्य अतिक्रमण के कारण विलंबित होने पर संबंधित रहिवासियों से आवंटित आवासों में स्थानांतरित होकर वर्तमान अतिक्रमण हटाने का आग्रह किया गया है। ज्ञात हो कि, सेल द्वारा बिरसा नगर–II में कुल 184 आवासों का निर्माण किया गया है, जिनमें से अब तक 75 आवंटन पत्र निर्गत किए जा चुके हैं।
प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की दिशा में यह कदम सराहनीय है, क्योंकि उन्हें वैध पहचान के साथ नए आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। बावजूद इसके कई रहिवासी स्थानांतरण के लिए अभी भी अनिच्छुक हैं। संपदा विभाग के महाप्रबंधक से हुई चर्चा के अनुसार यह मामला अब प्रधानमंत्री पोर्टल के माध्यम से निगरानी में है। परियोजना स्थल से अतिक्रमण हटाने के लिए जिला उपायुक्त चाईबासा से भी अनुरोध किया गया है। उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व भी सेल, संपदा विभाग द्वारा आवंटन प्रस्ताव प्राप्त करने हेतु तीन बार नोटिस जारी किए जा चुके हैं।
![]()













Leave a Reply