Advertisement

मोजांबिक टेटे के हेड ऑफ माईंस के लिए सेल गुवा महाप्रबंधक शंकर प्रसाद दास चयनित

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सेल में विगत 30 वर्षो से तथा पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में सेल गुवा में विगत छह साल से कार्यरत महाप्रबंधक (खान) शंकर प्रसाद दास का चयन अफ्रीका के मोजांबिक टेटे में हेड ऑफ माईंस के पद पर किया गया है। दास के चयनित होने पर क्षेत्र के रहिवासियों ने उन्हें साधुवाद दी है।

सेल,आरआईएनएल एवं एनएमडीसी द्वारा संयुक्त रूप से आईसीवीएल (इन्टर कोल वेंचर कंपनी) कोयला खदान की कंपनी अफ्रीका में स्थापित की गई है। इस कंपनी में सेल गुवा महाप्रबंधक ( खान ) शंकर प्रसाद दास का चयन हेड आँफ माईस ( बेंगा माईंस ) के लिए किया गया है। भारत सरकार के मिनिस्ट्री आफ माईंस के तत्वधान में संचालित उक्त माईंस अन्तराष्ट्रीय स्तर पर कार्यरत है।

सेल गुवा में सेवारत महाप्रबंधक ( खान ) दास ने बताया कि उन्होंने आईएसएम धनबाद से माईनिंग की डिग्री हाँसिल की है। कहा कि शुरू मे सेल गुवा नौ वर्ष, चार वर्ष सेल किरीबुरु, एक साल आइआईएम इन्दौर, पुनः चार साल सेल किरीबुरु तथा सात साल सेल कोलकत्ता मुख्यालय एवं एक साल सेल मेघाहातुबुरु में सेवारत रहने के उपरांत उन्हे उनके अनुभव एवं अच्छे कार्य प्रणाली के आधार पर उक्त सफलता मिली है।

कहा कि दिसम्बर के अन्त में अफ्रीका में वे कार्यभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि इंटरनेशनल कोल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड भारत की एक निजी लिमिटेड कंपनी है, जिसे सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख उद्यमों द्वारा विदेशों में कोयला खदानों और संपत्तियों के अधिग्रहण के लिए एक विशेष प्रयोजन वाहन के रूप में स्थापित किया गया था।

इस कंपनी का प्रवर्तक स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड, कोल इंडिया लिमिटेड के साथ-साथ आरआईएनएल, एनएम mडीसी और एनटीपीसी शामिल है। इसका मुख्य उद्देश्य अपने प्रवर्तक कंपनियों की कोकिंग और थर्मल कोयले की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कोयला संसाधनों का अधिग्रहण और विकास करना है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *