रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो के सिटी पार्क स्थित डैफोडिल होटल में 31 जनवरी को गैर सरकारी संस्था सहयोगिनी कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहयोगिनी के सुचित्रा सिंह द्वारा किया गया।
अध्यक्षता करते हुए सुचित्रा सिंह ने कहा कि सहयोगिनी बोकारो जिले में सामाजिक विकास के क्षेत्र में अहम भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा महिला, किशोरियों तथा ग्रामीण रहिवासियों के बीच जन जागरूकता के साथ-साथ ठोस कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। जिससे समाज में बदलाव आ रहा है।
उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा बाल विवाह, बाल तस्करी, बाल यौन हिंसा, कुपोषण, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, कौशल विकास, शिक्षा का कार्य किया जा रहा है। साथ ही पेयजल या स्वच्छता के क्षेत्र में संस्था विगत 24 वर्षों से लगातार कार्य कर रही है। जिससे आम जनों के बीच संस्था का विश्वास बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था के द्वारा आगामी वर्षों में और सकारात्मक कार्य किया जाएगा।
इस दौरान सहयोगिनी के सचिव कल्याणी सागर ने कहा कि संस्था द्वारा विगत एक वर्ष के दौरान किए गए कार्यों की समीक्षा की गई। साथ ही कार्य स्थल पर यौन हिंसा से संबंधित कानून के तहत आंतरिक समिति के कार्य की समीक्षा की गई। कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए प्लानिंग का कार्य किया गया। बैठक के दौरान सहयोगिनी के निदेशक गौतम सागर, सूर्यमणि देवी, रीता देवी, राधा कुमारी, अमरेंद्र अनूप, महेश्वर महतो, अभय कुमार सिंह, सनी कुमार आदि उपस्थित थे।
93 total views, 1 views today