एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के ढोरी स्टाफ क्वार्टर रहिवासी सह सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एमआरएस मे कार्यरत ताज मोहम्मद अंसारी के पुत्र साहब इकराम ने यूजीसी नेट परीक्षा पास की है।
साहब इकराम ने यूजीसी नेट परीक्षा पास कर बेरमो कोयलांचल का नाम रोशन किया है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार व कॉलोनी में खुशी का वातावरण है। साहब इकराम ने मैट्रिक डीएवी ढोरी से की है। उन्होंने डिप्लोमा अल कबीर पॉलिटेक्निक जमशेदपुर और बी.टेक भोपाल इंजीनियरिंग कॉलेज से की है। उन्होंने सेल्फ स्टडी पर ज्यादा ध्यान दिया। जिसमें साहेब इकरम ने असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए क्वालीफाई किया है।
उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और माता-पिता व गुरुजनों के आशीर्वाद को दिया है। उन्हें बधाई देने वालो में इनमोसा के राष्ट्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह, डॉक्टर सुरेंद्र कुमार सिंह, मजदूर नेता जयराम सिंह व महफूज आलम सहित मोहम्मद हाशिम, जयकुमार, मोहम्मद सोहेल, मोहम्मद नसीम आदि शामिल है।
![]()













Leave a Reply