एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में खान सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के एएडीओसीएम (अमलो) परियोजना में 16 दिसंबर को 68वां वार्षिक खान सुरक्षा सप्ताह के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम परियोजना के 12 नंबर स्थित कैंटिन परिसर मे आयोजित की गई।
कार्यक्रम का शुभारंभ कोडरमा रीजन के खान सुरक्षा उप निदेशक (डीडीएमएस) तेजावत नरेश, कारो पीओ सह कन्वेयर सुधीर सिंहा, क्षेत्रीय खान सुरक्षा अधिकारी आर एन सिंह, एएडीओसीएम पीओ राजीव कुमार सिंह, मैनेजर चिन्तामणी मांझी आदि ने दीप प्रज्वलित के साथ किया। उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों ने कोयला खदान में शून्य दुर्घटना के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु संयुक्त प्रयास के संकल्प के साथ कार्य करने पर बल दिया। परियोजना पदाधिकारी राजीव कुमार सिंह ने अमलो परियोजना की संक्षिप्त जानकारी दी।
मुख्य अतिथि कोडरमा रिजन के डीडीएमएस तेजावत नरेश ने अपने संबोधन में कहा कि उत्पादन से पहले मानव जीवन की सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं श्रमिकों में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक मजबूत करना है। कन्वेयर कारो पीओ सुधीर सिंहा ने कहा कि सुरक्षा नियमों के एसओपी को हर हाल में पालन किया जाना जरूरी है।
सीसीएल मुख्यालय से आए आईएसओ अधिकारी अनिल कुमार व क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी आर.एन सिंह ने कहा कि यहां पर सुरक्षा नियमों का पूर्णतया पालन किया जाता है। बताया गया कि एएडीओसीएम की यह कोयला खदान पूरी तरह से अपग्रेड मोड पर चल रही है। इस दौरान कार्य के समय, सभी सुरक्षा नियमों एवं मानकों का पालन करने तथा किसी भी प्रकार की असुरक्षित स्थिति की तुरंत सूचना देने की प्रतिज्ञा ली गई। साथ हीं सेफ्टी पर आधारित सुरक्षा नाटक प्रस्तुत किया गया।

इस अवसर पर परियोजना के दर्जनों संगठित व असंगठित क्षेत्र के मजदरों को बेहतर कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया गया। इसके पूर्व सीसीएल के कारो परियोजना की टीम ने अमलो खदान का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। कलाकार जयप्रकाश चौहान और लक्ष कुमार नारंग की टीम द्वारा सुरक्षा पर आधारित भजन प्रस्तुत किया गया। संचालन अशोक कुमार सरकर और धन्यवाद ज्ञापन मैनेजर मुनिनाथ सिंह ने किया।
खान निरीक्षण दल में मैनेजर चिंतामणी मांझी, पीई श्याम रत्न, सर्वेयर पंकज कुमार झा, वर्क मैन इंस्पेक्टर सुनील कुमार व भोलानाथ चक्रवती के अलावे ढोरी क्षेत्र के विभागाध्यक्ष उत्खनन आर के पासवान, परियोजना अभियंता उत्खनन एस सी सिंहा, परियोजना अभियंता ईएंडएम अभय नारायण, सेफ्टी आफिसर सुमन कुमार सहित यूनियन के सदस्यो मे गणेश मल्लाह, धीरज पांडेय, चन्द्रभान सिह, जयराम सिंह, जयनाथ मेहता, महफूज आलम, अविनाश सिंह, आनंद विश्वकर्मा, किशुन नायक, छोटे लाल शर्मा, सिनियर ओवरमैन अमरेंद्र कुमार, लीलू महतो समेत सैकड़ो की संख्या में कामगार उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply