मुश्ताक खान/मुंबई। चेंबूर स्टेशन के सदिच्छा मित्र मंडल द्वारा आयोजित सार्वजनिक गणेशोत्सव इन दिनों सुर्खियों में है। क्योंकि यहां के अनुभवी सदस्यों ने पंडाल की साज सज्जा और आराध्य देव की प्राचीन आकृतियों वाली प्रतिमा को अनोखे ढंग से सजाया है, यही कारण है कि मौजूदा समय में सदिच्छा मित्र मंडल में स्थापित बप्पा की प्रतिमा आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
फिलहाल मंडल द्वारा आयोजित “सार्वजनिक गणेशोत्सव” मुंबईकरों के अलावा उपनगरीय नागरिकों के लिए पर्यटन स्थल बन गया है। इस मंडल में बड़ी संख्या में आस्थावान दर्शनार्थी “एकदंष्ट्र” के दर्शन के लिए घंटों कतार में लग कर आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं।
गौरतलब है कि सदिच्छा मित्र मंडल के संस्थापक सहदेव तलवट, अम्रृतलालजी गुप्ता हैं। वहीं मौजूदा समय में इस मंडल के अध्यक्ष विजय सकलदेव सिंह ठाकुर, कार्यध्यक्ष राम आसरे गुप्ता और पुजारी शेखर देवाडिगा हैं। जबकि उपाध्यक्ष नंदकुमार माने, सचिव रमेश गोविन्द जाधव, खजांची काशीनाथ सोपान दाभाड़े, रमेश दौलत पाटील और सह. सचिव अनिल विनायक कांबले और सह. खजांची किशोर रामचंद्र बारस्कर के अलावा अन्य सदस्य हैं।
बताया जाता है कि सदिच्छा मित्र मंडल की स्थापना 1986 में की गई थी। इसके बाद संस्थापक सदस्यों के साथ युवापीढ़ी भी जुडी और मंडल के उद्देश्यों को पूरा करने में लग गई। चेंबूर स्टेशन से सटे इस मंडल को गणपति बप्पा !!सुखकर्ता दुखहर्ता!! का आशीर्वाद मिला।
Tegs: #Sadichha-mitra-mandals-public-ganeshotsav-is-in-the-headlines
![]()













Leave a Reply