Advertisement

चुस्त दुरुस्त व्यवस्था है पहलेजा धाम की श्रावणी मेला-साध्वी सुंदर माता

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर अंचल के पहलेजा धाम में स्थित प्रसिद्ध वेद माता गायत्री मंदिर की साध्वी सुंदर माता ने बीते 11 जुलाई को एक भेंट में बताया कि श्रावणी मेला को लेकर इस वर्ष पूर्व के वर्षों से कहीं अधिक प्रशासनिक व्यवस्था है। घाटों पर पर्याप्त साफ- सफाई की गयी है।

उन्होंने कहा कि इस बार पब्लिक जागृत है। उन्होंने यहां आश्रम बनाने पर जोर दिया है। कहा कि तीर्थयात्रियों की यहां अच्छी भीड़ होती है। स्थायी व्यवस्था होने से तीर्थयात्रियों को सहूलियत होगी। नेपाल से पांच दिवसीय तीर्थ यात्रा के बाद पहलेजा धाम पहुंची साध्वी सुंदर माता का कहना है कि पहलेजा धाम जागृत गंगा शक्ति पीठ है, जहां वेद माता गायत्री साक्षात् निवास करती है।

*कांवरिया तीर्थ यात्रियों की व्यवस्था में जुटे हैं समाज सेवी*
पहलेजा धाम में गंगा माता सेवा समिति के सदस्य मोहन सिंह, शिकारी सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, मदन सिंह, युगल किशोर साह बताते हैं कि वे अपने स्तर से एवं गंगा सेवा समिति के सदस्य के रूप में कांवरिया तीर्थयात्रियों के लिए व्यवस्था में जुटे हैं। बताया गया कि इस बार प्रशासनिक स्तर पर पानी की व्यवस्था बेहतर है। लाइट की भरपूर व्यवस्था है।

शौचालय की भी व्यवस्था की गई है। बताया कि यहां अस्थायी के स्थान पर स्थायी स्तर पर नल, जल, चापाकल, शौचालय आदि की व्यवस्था करना जरूरी है। घाट पर चेंजिंग रूम की भी पर्याय व्यवस्था है। अभी कई कार्य निर्माणाधीन भी हैं।पहलेजा धाम विकास समिति के अध्यक्ष लालबाबू राय चाहते हैं कि पहलेजा धाम – गरीब नाथ कांवर यात्रा का मुख्य स्थल होने के कारण सरकार यहां स्थाई तौर पर घाटों का निर्माण करे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *