Advertisement

पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाये गये सब्बीर

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के प्रदेश स्तरीय सेमिनार झारखंड की राजधानी रांची में 21 सितंबर को आयोजित किया गया। सेमिनार में पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष खेतको पंचायत के पूर्व मुखिया मोहम्मद सब्बीर अंसारी को बनाया गया। अंसारी के प्रखंड अध्यक्ष बनाये जाने पर दर्जनों कांग्रेस जनों ने बधाई दी है।

इस अवसर पर नव मनोनीत पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मो. सब्बीर अंसारी ने कहा कि वे शुरु से हीं कांग्रेस का सच्चा सिपाही बनकर पार्टी निर्देशों का पालन करते रहे हैं। उन्होंने बताया कि पार्टी ने उनपर विश्वास करते हुए जो दायित्व उन्हें दिया है उसका वे अक्षरशः पालन करते हुए पार्टी की सोंच को जन जन तक पहुंचाने का काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि उनकी सोंच है कि वे कोई ऐसा काम नहीं करेंगे कि पार्टी की छवि धूमिल हो। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर, झारखंड प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय, बेरमो प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष प्रमोद सिंह, गोमियां प्रखंड कार्यकारी अध्यक्ष पंकज पांडेय उर्फ टीलू पांडेय आदि उपस्थित थे।

अंसारी के पेटरवार प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने पर खेतको पंचायत के मुखिया अनवरी खातून, जाकिर हुसैन, पंचायत समिति सदस्य जाफर अली, असगर अंसारी, नंदलाल यादव, रामचंद्र यादव, गुलाम मुस्तफा, सद्दाम हुसैन, दुलारचंद सिंह, सहबाज अंसारी, चांदो पंचायत के मुखिया राजेंद्र नायक, पंसस कुलदीप सिंह, मायापुर के उप प्रमुख विद्या नंद पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *