अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में सोनपुर प्रखंड के सबलपुर-नया बाजार-राहर दियारा चौक मुख्य मार्ग आयेदिन बालू लदे वाहनों से होनेवाले सड़क जाम से त्रस्त है। इसे लेकर राहगीरों तथा रहिवासियों में आक्रोश देखा जा रहा है।
बताया जाता है कि 21 मै को सुबह से ही उक्त मार्ग जाम रहा। मुख्य मार्ग बालू लदे ट्रकों के आवागमन से कराह उठा। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर विद्यालयों में आयोजित योग शिविरों में भाग लेने जाने वाले बच्चे – बच्चियों को भी सड़क पर बालू लदे छोटे बड़े वाहनों के जाम के कारण अपने घर बैरंग वापस लौटना पड़ा।
इस सड़क की दयनीय स्थिति यह देखी गयी कि साइकिल सवार राहगीर भी एक तरफ से दूसरी तरफ जाने में असमर्थ रहा। जो बीच में जाकर फंस गया, उसकी फजीहत हो गई। सोनपुर की ओर से सबलपुर पछियारी टोला जानेवाली खाली ट्रकों और वहां से बालू लोड कर सोनपुर की ओर जाने वाले ट्रकों से यातायात प्रभावित रहा।
बताया जाता है कि सड़क जाम के कारण आपातकालीन सेवा वाले सवारी गाड़ियों को सबलपुर – हरिहरनाथ मंदिर मार्ग की शरण लेनी पड़ी। जिला प्रशासन द्वारा सबलपुर – राहर दियारा चौक-सोनपुर निचली मार्ग पर बालू लदे वाहनों के परिचालन के लिए कोई नियम लागू नहीं किए जाने से इस तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। इस सड़क की छपरा के डोरीगंज की तरह जाम की स्थिति बनने से आम जनों में भी आक्रोश है।
![]()













Leave a Reply