धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हज़ारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड के हद में जोबर पंचायत के बंदखारो स्वास्थ्य केंद्र में 6 दिसंबर को सास-बहू, पति का सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन का शुभारंभ बिष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल एवं मुखिया चेतलाल महतो के द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया।
मौके पर उपस्थित सहिया साथी अंजू देवी ने विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए कहीं कि सास बहू का मुख्य उद्देश्य हैं कि नए योग दंपत्ति बनते हैं। उनका उम्र परिपक्व 21 वर्ष से ऊपर होना चाहिए।
योग्य दंपत्ति परिपक्व है और उन्हें संतान उत्पत्ति में किसी तरह की परेशानियां नहीं होती है। जिसमें संतान स्वस्थ होती है और माता भी स्वस्थ रहती है। अगर योग्य दंपत्ति को पहला बच्चा करनी है तो शादी के दो वर्ष बाद होना चाहिए। एक बच्चे के बाद दूसरा बच्चा करनी है तो उनका अंतराल दो बच्चों में तीन वर्ष का होना चाहिए।
योग्य दंपत्ति द्वारा 2 बच्चे के बाद अंतराल (गैप) रखने के लिए परिवार नियोजन का साधन इस्तेमाल कर सकते हैं, जिसमें माला एंड कॉपर टी इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही सहिया दीदी ने बतायी कि दो बच्चों के पैदा होने के बाद योग्य दंपत्ति को सास-बहू पति के साथ एक तालमेल बना करके निश्चित करना चाहिए। दो बच्चों के बाद नसबंदी करवाएं या बंध्याकरण करवाएं। मूल मंत्र है छोटा परिवार सुखी परिवार।
इस अवसर पर बिष्णुगढ़ पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, मुखिया चैतलाल महतो, प्रखंड के बीटीटी नागेश्वर महतो, मंगरो कलस्टर के सहिया साथी अंजू देवी, बंदखारो एएनएम उषा बेला कुजुर, अनारकली क्षेत्र के सहिया दीदी सुनीता देवी, अंजनी देवी, लीला देवी, धुर्वा देवी इत्यादि योग दंपत्ति सास-बहू पति आदि ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply