रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। दुनिया का सबसे खतरनाक और जहरीले सांपों में से एक रसेल वाइपर जिसे आमतौर पर बोलचाल की भाषा में सियार चंदा सांप भी कहा जाता है, बीती रात उसे रेस्क्यू कर छोड़ दिया गया।
बताया जाता है कि बीते 23 फरवरी की रात बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के मधुकरपुर रहिवासी समाजसेवी अशोक कुमार महतो के घर में खतरनाक रसेल वाइपर सांप देखा गया। जिसके बाद घर में हड़कंप मच गया। इस दौरान घर वालों ने संयम का परिचय देते हुए आस पास के रहिवासियों को फोन द्वारा सूचित किया। सूचना पाते ही काफी संख्या में आसपास के रहिवासी इकट्ठा हो गए। उन्हीं में से कोई रेस्क्यू करने में महारथ हासिल किए हुए युवकों को सूचना दे दी। कुछ ही देर में वे भी (सांप पकड़ने वाला) अपने रेस्क्यू संबंधी जुगाड़ लेकर पहुंच गए। देखते ही देखते रेस्क्यू टीम ने सांप का रेस्क्यू करते हुए उसे दूर घने झाड़ियों में छोड़ दिया।
प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार सांप देखने में मोटाई लिए और लगभग 7 फुट लंबा था। रेस्क्यू टीम के विवेक कुमार, नेहरू रेड्डी, विनय कुमार, धनेश्वर महतो, जयंत कुमार, सुनील कुमार तुरी इत्यादि ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में रसेल वाइपर सांप अधिक देखे जा रहे हैं। बताया कि अक्सर यह सांप अपने भोजन यथा चूहा, छिपकली इत्यादि की तलाश में घरों पर घुस जाते हैं।
![]()













Leave a Reply