प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में चलकरी दक्षिणी पंचायत के झुंझको मौजा के बारहाडीह स्थित वनभूमि पर 6 अगस्त को स्थानीय वनाधिकार समिति के पदाधिकारियों, सदस्यों व ग्रामीणों ने लगभग डेढ़ हजार वृक्ष लगाए।

इस अवसर पर स्थानीय रहिवासी एवं वनाधिकार समिति अध्यक्ष जीतलाल मुर्मू एवं ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन ने *जगत प्रहरी* को बताया कि वन विभाग के विरोध में वन हमारा अधिकार तुम्हारा नहीं चलेगा आदि नारे लगाए गये। उन्होंने बताया कि झुंझको के ग्रामवासी, जिसमे बालअखाड़ा, जन प्रतिनिधि, महिला संघ तथा गणमान्य व्यक्ति, समाजसेवी सभी ने एकजुटता दिखाते हुये वृक्षारोपण कार्यक्रम को सफल बनाया।
बताते हैं कि यहां वृक्षारोपण के क्रम में रहिवासियों द्वारा वृक्षों के पौध में साल (सखुआ), कुसुम, केंद, पियार आदि फलदार वृक्ष लगाया गया। मौके पर ग्राम प्रधान दुर्गा सोरेन, जीतलाल मुर्मू, राजेंद्र सिंह, ज्ञान सिंह, कौशल रजवार, महिला संघ के नेहा हांसदा, रूपलाल रजवार, सुनील मुर्मू, सुरेंद्र हेंब्रम, महादेव मुर्मू, ईश्वर टुडू, अमृत मुर्मू सहित झुंझको के समस्त ग्रामवासी ने बढ़ चढ़कर अपनी सहभागिता निभाई।
![]()













Leave a Reply