रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो विधायक श्वेता सिंह ने अपने विधानसभा क्षेत्र के प्रवास के दौरान ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को लेकर 18 जनवरी को दो महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया।
विधायक ने मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत एनएच-23 बढ़टाड़ से भाया बंधगोड़ा तक तथा नावाडीह पंचायत के परसाबेड़ा हरी मंदिर से जोड़िया तक पथ निर्माण कार्य का विधिवत शिलान्यास किया।
इस अवसर पर विधायक श्वेता सिंह ने ग्रामीण जनता का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि सहित दैनिक जरूरतें और अधिक आसान होंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास और जन सुविधाओं के विस्तार के लिए वे सदैव प्रतिबद्ध हैं। विधायक ने संबंधित विभागीय अभियंताओं एवं संवेदकों को गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध कार्य करने का निर्देश दिया।
![]()













Leave a Reply