Advertisement

चंडीपुर में ग्रामीण विकास समिति की बैठक संपन्न

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। कसमार प्रखंड के हद में चंडीपुर में संचालित ग्रामीण विकास समिति सह बिरसा इंटर महाविद्यालय चंडीपुर की बैठक 4 फरवरी को महाविद्यालय परिसर में आयोजित किया गया।

जानकारी के अनुसार उक्त बैठक में समिति एवं महाविद्यालय की मजबूती को लेकर चर्चा की गई। मौके पर समिति के अध्यक्ष चिंतु राम महतो, उपाध्यक्ष जुलेश्वर महतो, कोषाध्यक्ष घनश्याम कुशवाहा, उप कोषाध्यक्ष भागवत महतो, सदस्य अलकु राम महतो, बाबुचंद महतो, शत्रुघ्न महतो, भरत महतो, दिजेंदर महतो, हीरालाल महतो, दिनेश कुशवाहा, दशरथ कुमार सुमन, सुरेंद्र कुमार महतो, निमाई वर्मा, अखिलेश्वर महतो, शिक्षक उमेश कुमार, अखिलेश्वर कुमार सहित् अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे।

बैठक में बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले। इसके लिए विशेष ध्यान दिया गया। छात्रों के उपस्थिति के साथ साथ कमिटी वालों ने प्रचार प्रसार करने की बात कही गई, ताकि आस पास के छात्रों को पढ़ने का अवसर मिल सके।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *