अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के ग्रामीण विकास एवं भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी ने साल के प्रथम दिवस एक जनवरी को आंग्ल नव वर्ष के अवसर पर सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पूजा -अर्चना व रुद्राभिषेक किया।
इस अवसर पर बाबा हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के सचिव विजय कुमार सिंह लल्ला ने मंत्री को अंगवस्त्र और भगवान हरिहरनाथ का प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया।
मौके पर मंत्री चौधरी ने नए साल पर समस्त बिहार और बिहार वासियों के समग्र कल्याण और विकास के लिए बाबा हरिहरनाथ से कामना की।

उक्त अवसर पर हरिहरनाथ मन्दिर न्यास समिति के मुख्य अर्चक आचार्य सुशील चंद्र शास्त्री, सदानंद पांडेय, बमबम पांडेय, नन्द कुमार बाबा, भाजपा नेता व सांसद प्रतिनिधि राकेश कुमार सिंह, नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू सहित बड़ी संख्या में मंदिर के पुजारी व भक्तगण मौजूद थे।
नए साल पर हरिहर क्षेत्र के अन्य धार्मिक स्थल यथा श्रीगजेन्द्र मोक्ष देवस्थान मंदिर में जगद्गुरु रामानुजाचार्य स्वामी लक्ष्मणाचार्य महाराज, कालीघाट के काली मंदिर, ठाकुरबाड़ी और उदासीन मठाधीश्वर विष्णुदास उदासीन सभी जगह विशाल भंडारा का महाप्रसाद वितरण किया गया।
![]()













Leave a Reply