Advertisement

साइबर क्राइम के विरुद्ध रूपायनी द्वारा छात्राओं को किया गया जागरूक

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। सामाजिक संगठन क्रिया के सहयोग से इब्तिदा झारखंड के सदस्य रूपायनी बोकारो द्वारा 5 दिसंबर को बोकारो जिला के हद में कस्तूरबा गाँधी बालिका विद्यालय तेनुघाट में साइबर क्राइम के विरुद्ध जागरुकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रूपायनी के कार्यक्रम प्रभारी अमृतांजलि द्वारा किया गया। कार्यशाला में छात्राओं को साइबर क्राइम के प्रकार एवं उनकी पहचान कैसे की जा सकती है इसपर चर्चा की गयी। इसके साथ-साथ उन्हे इसका बचाव करने हेतु हेल्प लाइन नंबर भी दिया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित तेनुघाट पंचायत की मुखिया नीलम श्रीवास्तव ने भी बलिकाओ को सूझ बुझ के साथ तकनीकी उपकरणों का इस्तेमाल करने की सलाह दी। कार्यक्रम का समापन रूपायनी संस्था के सचिव डॉ सी. ए. कुमार द्वारा अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापन कर किया गया। मौके पर बड़ी संख्या में कस्तूरबा विद्यालय की छात्रा उपस्थित थी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *