Advertisement

सरदार पटेल जयंती पर बीएंडके जीएम के नेतृत्व में रन फॉर यूनिटी का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर को बोकारो जिला के हद में सीसीएल बीएंडके जीएम कार्यालय करगली मे कार्यक्रम आयोजित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की तस्वीर पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित कर नमन से हुई। इसके बाद सीसीएल कर्मियो ने एकता और अखंडता की शपथ ली। मौके पर जीएम चितरंजन कुमार ने कहा कि हम भले ही अलग-अलग प्रांतों से आते हैं, हमारी भाषा अलग-अलग है और हम विचार अलग रखते हैं, लेकिन जब राष्ट्र की बात होती है, तो हम सब अखंड हैं – एक हैं।

उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने जिस दूर दृष्टि से देश को एक सूत्र में पिरोया, वह हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है। हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और एकता व अखंडता को बनाए रखना चाहिए। इसके बाद जीएम ने ई पलेज सेंटर और सेल्फ प्वाइंट का फीता काटकर उद्घाटन किया।

इस अवसर पर एएफएम ज्ञानेंदु चौबे, एरिया सेल ऑफिसर वी एन पांडेय, एसओ ईएंडएम जयशंकर प्रसाद, एसओ एचआर विनय रंजन टुडू, एसओ एमएम अरहान अंसारी, एसओ सिविल सतीश कुमार सिन्हा, स्टाफ ऑफिसर एकसाभेशन मनोज कुमार, सेफ्टी ऑफिसर भविष्य भारती, प्रबंधक एचआर पी एन सिंह, महाप्रबंधक के निजी सहायक लव कुमार आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *