Advertisement

राष्ट्रीय एकता दिवस पर बोकारो में रन फॉर यूनिटी का आयोजन, जन भागीदारी का आह्वान

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसके तहत 31 अक्टूबर को जिले में रन फॉर यूनिटी (एकता दौड़) का आयोजन सुबह 6:30 बजे से चास स्थित गरगा पुल से बोकारो हवाई अड्डा तक निर्धारित है, जिसमें जिला उपायुक्त अजय नाथ झा, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह सहित जिले के अन्य वरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी शामिल होगे।

इस अवसर पर बोकारो जिला प्रशासन ने बोकारो की आम जनता से अनुरोध किया है कि उक्त दौड़ में भारी से भारी संख्या में शामिल होकर दौड़ को सफल बनावे, ताकि सरदार पटेल द्वारा परिकल्पित भारत की एकता और अखंडता की भावना का सम्मान किया जा सके। जिला प्रशासन के अनुसार यह दौड़ केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं, बल्कि सरदार पटेल के राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पण और संकल्प का प्रतीक है।

यह भारत के नागरिकों को उनकी एकता और अखंडता के प्रति जागरूक करने और उसे मजबूत करने का एक प्रयास है। साथ ही कहा गया कि यह आयोजन सरदार पटेल को श्रद्धांजलि देने के साथ-साथ देश की विविधता में एकता की भावना को प्रोत्साहित करने का महत्वपूर्ण अवसर है।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *