Advertisement

डीएवी तेनुघाट में रन फॉर डीएवी का आयोजन

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। शिक्षा के क्षेत्र में अपनी अनूठी पहचान बनाने के साथ-साथ छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु संकल्पित समाज को शिक्षा की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से डीएवी, सीएई के निर्देश पर 12 अक्टूबर को पुरे देश के तमाम डीएवी स्कूलो में रन फोर डीएवी का आयोजन किया गया। इसी क्रम में बोकारो जिला के हद में डीएवी पब्लिक स्कूल तेनुघाट में भी रन फॉर डीएवी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय के सैकड़ो छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या स्तुति सिन्हा ने प्रातः प्रतिभागियों को झंडी दिखाकर विद्यालय के मुख्य द्वार से रवाना किया। जिसे उपस्थित बच्चों द्वारा 2 किलोमीटर की दौड़ पूरी करते हुए विद्यालय के मुख्य द्वार पर आकर समापन किया। मौके पर प्राचार्या ने स्वस्थ रहने के लिए शिक्षा के साथ साथ बच्चों को खेल कूद व् दौड़ प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित की। रन फोर डीएवी के अवसर पर विद्यालय के खेल शिक्षक सूरज कुमार सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिका व् गणमान्य रहिवासी उपस्थित रहें।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *