Advertisement

सत्ताधारी दल को घाटशिला उप चुनाव में वोट मांगने का नैतिक अधिकार नहीं-आजसू

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम)। आजसू पार्टी द्वारा घाटशिला विधानसभा उप चुनाव को लेकर पत्रकार वार्ता कर पार्टी के केंद्रीय महासचिव संजय मेहता ने कहा कि वर्तमान झारखंड की हेमंत सरकार सभी मोर्चे पर विफल रही है। सीएम ने जनता के साथ वादाखिलाफी किया है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए की नगर निकाय का चुनाव में हाईकोर्ट से लताड़ के बाद नींद क्यू खुली है। सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि 5 लाख नौकरी का वायदा का क्या हुआ।

आजसू नेता मेहता ने कहा कि सरकार को स्पष्ट करना चाहिए कि बेरोजगारी भत्ता कब देंगे, सरकार नियोजन नीति कब लाएगी, सरकार मैया योजना के नाम पर लूट खसोट कब तक करेगी, सरकार स्थानीय नीति कब लागू करेगी, सरकार शिक्षक के खाली पड़े लगभग 26 हजार पद को कब पूर्ण करेगी, सरकार राज्य के खाली पड़े कई सरकारी पदों को क्यू नही नियुक्त कर रही है।

उन्होंने कहा कि उपरोक्त सारे विषयो पर हेमंत सरकार निकम्मा साबित हुई है। इसलिए घाटशिला की जनता सत्ताधारी नेताओं से सवाल करे और अपने विवेक से मतदान करे। एनडीए प्रत्यासी बाबूलाल को जीत का आंकड़ा को बढ़ाने का कार्य करे। आजसू नेता संजय मेहता ने जेएलकेएम को झारखंड लूट खसोट पार्टी बताते हुए कहा कि सत्ताधारी दल उन्हे अपना दामाद बनाकर राज्य में अराजकता पैदा करने की खुली छूट दे रखी है।

यह बात मैं दावे के साथ कहना चाहता हूँ कि जिस व्यक्ति पर लगभग 16 मामले इस राज्य के विभिन्न थानों में दर्ज है, जिसमें अपराधिक मामले जैसे जमीन कब्जाने, दंगा फैलाने, आराजकता फैलाने, रंगदारी मांगने, आमजनों में जातीय उन्माद फैलाने जैसे कई गंभीर आरोप लगे है। उन पर सत्ताधारी दल के मुखिया कानून का डंडा क्यों नही चलाते है और उन्हे सरकारी दामाद बनाकर पूरे राज्य में भ्रमण कराते है। क्योंकि ये जिस क्षेत्र में जाते है उसी क्षेत्र में जमीन कब्जा करने का कार्य शुरू कर देते है। आमजनों से मारपीट करने का कार्य करते है।

मुकदमा कर क्षेत्र को अशांत करने का प्रयास कर रहे है। ऐसे बहुरूपिया को पहचान करने की जरूरत है, जिनका कार्य सिर्फ एनडीए प्रत्यासी को परेशान करने और भोली भाली जनता को दिग्भ्रमित करने का है। प्रेस वार्ता में संजय मेहता के साथ आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, महावीर महतो, विकास महतो आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *