Advertisement

करगली में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रुद्राभिषेक पूजा का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सावन मास के अवसर पर 30 जुलाई को बोकारो जिला के हद में करगली गेट स्थित शिव मंदिर परिसर में महा रुद्राभिषेक पूजा मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हो गया।

जानकारी के अनुसार श्रीश्री रविशंकर की संस्था आर्ट आफ लिविंग परिवार के द्वारा प्रत्येक सोमवार को यहां महाआरती व धार्मिक अनुष्ठान करता आ रहा है। इसी निमित्त बीते 27 जुलाई से रुद्राभिषेक सह रुद्रपूजा का आयोजन किया गया था।

मंदिर के पुजारी एस पांडेय ने कहा कि रुद्राभिषेक पंजा के आयोजन से श्रद्धालू के मन के अंदर असीम शांति का अनुभव होता है। उन्होंने बताया कि रुद्राभिषेक से आस – पास का वातावरण शुद्ध हो जाता है।

वहीं मनुष्य के अंदर व आसपास के नकारात्मक विचारों का त्याग हो जाता है और माहौल भक्तिपूर्ण हो जाता है। पूजा मे निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह, समाजसेवी चिकू सिंह और उनके पुत्र वीर सिंह शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *