Advertisement

रांची प्रेस क्लब में आगामी 15 जून को होगा आरटीआई वर्कशॉप-दीपेश निराला

वर्कशॉप के मुख्य अतिथि होंगे पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी

एस. पी. सक्सेना/रांची (झारखंड)। झारखंड की राजधानी रांची प्रेस क्लब में दीपेश निराला की अध्यक्षता में आगामी 15 जून को होने वाले आरटीआई वर्कशॉप की तैयारी हेतु 9 जून को एक बैठक आयोजित किया गया।

बैठक में बताया गया कि उक्त आरटीआई वर्कशॉप में झारखंड के 15 जिलों से प्रतिभागी सम्मिलित हो रहे हैं। उक्त आरटीआई वर्कशॉप में सभी उपस्थित प्रतिभागी को एक ट्रेनिंग मटेरियल किट भी दिया जाएगा। उक्त बैठक में आगामी कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। साथ हीं कहा गया कि वर्कशॉप के मुख्य अतिथि राज्य के पूर्व सूचना आयुक्त हिमांशु शेखर चौधरी होंगे। उक्त जानकारी आरटीआई एक्टिविस्ट दीपेश निराला ने दी।

उन्होंने बताया कि आयोजित तैयारी बैठक में उनके अलावा संयोजक विनोद जैन बेगवानी, संयोजिका रेणुका तिवारी, सह संयोजक हरीश नागपाल, राजकुमार, स्वरूप कुमार सेठी आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *