Advertisement

आरएसएस ने मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव, महनार नगर में पथ संचालन

गंगोत्री प्रसाद सिंह/हाजीपुर (वैशाली)। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ द्वारा बीते 6 अक्टूबर की संध्या वैशाली जिला के हद में लगभग आधा दर्जन स्थलों पर शरद पूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित किया।

इस अवसर पर वैशाली जिला के हद में महनार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महनार इकाई द्वारा शरद पूर्णिमा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। मौके पर संघ के कार्यकर्ताओं ने हाथों में लाठी लेकर पथ संचलन किया और अनुशासन व् एकता का संदेश दिया।

बताया जाता है कि पथ संचलन के बाद बालक मध्य विद्यालय महनार के प्रांगण में चाँदनी रात के नीचे खीर का प्रसाद ग्रहण किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने शरद पूर्णिमा के धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व पर भी प्रकाश डाला तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान का संकल्प लिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *