Advertisement

आरएसएस ने साड़म व् होसिर में मनाया बस्ती एवं मंडल सम्मेलन

विजय कुमार साव/गोमियां (बोकारो)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा गोमियां प्रखंड के हद में साड़म तथा होसिर में बस्ती एवं मंडल सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में आरएसएस द्वारा उपस्थित रहिवासियों को सनातन धर्म की विस्तृत जानकारी दी गयी।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने 5 फरवरी को साड़म में बस्ती सम्मेलन एवं होसिर के देवीपुर में मंडल सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में काफी संख्या में संघ तथा उनके आनुषांगिक संगठन के कार्यकर्तागण उपस्थित हुए।

सम्मेलन में संघ के सेवा विभाग के प्रांतीय सदस्य अर्जुन कंधवे ने अपने बौद्धिक ज्ञान के तहत सनातन धर्म की सुसंस्कृति की विस्तृत जानकारी देते हुए अपने उदबोधन में कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भारत की सबसे बड़ी राष्ट्र शक्ति के रूप में समाज के कई क्षेत्रों को अनुप्राणित कर रही है।

उन्होंने कहा कि अभी पूरे देश में संघ का बस्ती एवं मंडल सम्मेलन चल रहा है। यह सम्मेलन स्वयं सेवकों को एक दूसरे को जानने, समझने का एहसास दिलाता है। परिवार के बीच सामूहिक जिम्मेदारी का एहसास इस प्रकार का सम्मेलन कराता है।

उन्होंने कहा कि देश को हर तरह से निराशा हो रही है कि कौन देश की चिंता करेगा। तब ऐसे में आरएसएस आशा का दीप बनकर पूरे देश में दिखाई दिया। संघ दुनियां में भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा में ले जाने के पात्रों को जन्म दे रहा है। भारत माता की सेवा के लिए आरएसएस एक अद्भुत संगठन है, जो संघ में सम्मिलित होकर ही समझा जा सकता है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में सामूहिक योग कार्यक्रम, अमृत वचन सुभाषित तथा भारत मां की प्रार्थना को दोहराया गया। मौके पर अरविंद साव, शिवेंद्र कुमार, विष्णु सिह, मोतीलाल प्रजापति, अमित गुप्ता, रंजीत साव, किशोर रजक, अमित डे, किशोर साव, उमेश यादव, अभिषेक प्रसाद, बबलू राम, रंजीत प्रजापति, संदीप, प्रकाश, राहुल, सुमित, कैलाश आदि मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *