ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तेनुघाट स्थित गोल्डन जुबली मैदान में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के पहले क्वाटर फाइनल मैच में 4 जनवरी को रॉयल स्ट्राइकर तेनुघाट की टीम ने मिर्जापुर एकादश की टीम को 28 रनों से हराकर सेमी फाइनल में जगह बनाई।
जानकारी के अनुसार टॉस जीतकर रॉयल स्ट्राइकर तेनुघाट की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पियूष कटरियार के नाबाद 34 रन, शोएब के 26 रन, संदीप के 21 रन और मोंटी कटरियार के ताबड़तोड़ 7 गेंदों पर 26 रनों की बदौलत निर्धारित बारह ओवर में 121 रन बनाए।

जवाबी पारी खेलते हुए मिर्जापुर एकादश की टीम ने श्रीधर और रवि कुमार के 29-29 रनों के बाद भी निर्धारित 12 ओभर में 103 रन ही बना सकी। तेनुघाट की ओर से सतीश कुमार ने 3 विकेट लिए, जबकि अभिषेक कुमार और संदीप कुमार ने 2-2 विकेट और मोंटी कटरियार ने एक विकेट हासिल किया। मैच में मोंटी कटरियार को मैच का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया गया।
उक्त मैच में अंपायर की भूमिका सौरभ सिंह और दीपक यादव, कमेंटेटर की भूमिका शिवम कटरियार और अमन सिंह तथा स्कोरर की भूमिका अनुभव झा और आयुष कटरियार ने निभाई।
![]()













Leave a Reply