ब्लड मैन हरबंस सिंह सलूजा ने 56वीं बार किया रक्तदान
एस. पी. सक्सेना/बोकारो। रोटरी क्लब ऑफ चास द्वारा 3 दिसंबर को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी ब्लड सेंटर बोकारो में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ब्लड मैन रोटेरियन हरबंश सिंह सलूजा के नेतृत्व में कुल 30 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया।
जानकारी देते हुए ब्लड मैन सलूजा ने बताया कि आयोजित शिविर में मुख्य रूप से थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए रक्त एकत्रित किया गया। रोटेरियन मुन्ना सिंह ने कहा कि चास रोटरी क्लब वर्षों से रक्तदान शिविर का आयोजन करती रही है और यह सेवा आगे भी जारी रहेगी। रोटरी क्लब चास की अध्यक्षा रोटेरियन डिंपल कौर ने बताया कि बचाव ही सेवा है और सेहत ही उम्मीद है। उन्होंने कहा की दिसंबर महीना रोटरी का बीमारी से बचाव और इलाज का महीना है।
इसी के अंतर्गत सारे रोटरी क्लब दिसंबर महीने में हेल्थ पर फोकस करने वाली एक्टिविटी करने के लिए वचनबद्ध हैं। जैसे कि हेल्थ कैंप, ब्लड डोनेशन कैंप, स्क्रीनिंग प्रोग्राम, हाइजीन अवेयरनेस सेशन या कम्युनिटी की भलाई के लिए कोई भी अन्य जरूरी सेवा कार्य।

कार्यक्रम की शुरुआत चास रोटरी के पूर्व अध्यक्ष बिनोद चोपड़ा ने अपना रेयर ब्लड ग्रुप ‘ओ’ नेगेटिव का रक्तदान कर किया। वहीं इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी ब्लड सेंटर बोकारो की चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मैथिली ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि बोकारो में चास रोटरी रक्तदान शिविर का आयोजन कर बहुत ही नेक कार्य कर रही है। उन्होंने ब्लडमैन सलूजा को 56वीं बार रक्तदान करने के लिए साधुवाद दी। अंत में सलूजा ने सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट करते हुए शुभकामनाएं दी।
इसके उपरांत रोटेरियन हरबंश सिंह सलूजा ने अपना 56वां रक्तदान किया। वहीं चनप्रीत सिंह ने अपना 46वां रक्तदान, गौरव रस्तोगी, अमन मल्लिक, आनंद अग्रवाल सहित ह्यूमैनिटी सेवियर्स के तनवीर सिंह ने अपना 37वां रक्तदान, प्रवीण कुमार ने 31वां रक्तदान, सौरव चौहान ने 30वां रक्तदान, निकेश सिंह ने 22वां रक्तदान एवं अन्य सभी ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से रोटेरियन माधुरी सिंह, रविंदर कौर उर्फ सुम्मी, रो. रविंदर मंड, रो. कुमार अमरदीप, सच्चिदानंद प्रसाद, मुन्ना, मोहित, अविनाश आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply