Advertisement

बिहार केशरी 80 किलोग्राम के लिए रोहतास व् बेतिया ने बनाया सेमीफाइनल में स्थान

कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में प्रमंडलों के लगभग एक सौ पहलवानों ने लिया भाग

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला के डाक बंगला खेल मैदान में बीते 6 दिसंबर को देर शाम तक तीन आयु वर्ग में हुए रोमांचक कुश्ती दंगल प्रतियोगिता में बिहार केशरी 80 किलोग्राम के लिए रोहतास के अजय यादव तथा बेतिया के जफरुल्ला आलम सेमीफाइनल में पहुंचे।

जानकारी के अनुसार कुश्ती प्रतियोगिता के बिहार कुमार के लिए 66 से 79 किलो वर्ग में पटना के सचिन कुमार, समस्तीपुर के युवराज यादव, नवादा के गोपाल यादव एवं गोपालगंज के पहलवान ओमप्रकाश यादव सेमीफाइनल में पहुंचे। जबकि बिहार किशोर के लिए 65 किलो वजन से नीचे आयु वर्ग में बेतिया के सुमंत कुमार, मोतिहारी के राममूर्ति, सारण के राहुल यादव एवं कैमूर के पहलवान मुलायम सेमीफाइनल में पहुंचे।

प्रतियोगिता में बिहार के सभी प्रमंडल के लगभग एक सौ पहलवानों ने भाग लिया। अंतर प्रमंडलीय कुश्ती प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोहपूर्वक किया गया। बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने अखाड़ा का विधिवत पूजन कर पहलवानों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता शुरू कराया।

मौके पर सारण जिला खेल पदाधिकारी मो. शमीम अंसारी, नजारत उप समाहर्ता रवि प्रकाश, बिहार राज्य कुश्ती संघ के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह, कुश्ती संयोजक विकास कुमार, संजय कुमार सिंह, अवधेश प्रसाद, गौरी शंकर, दीपक कुमार सिंह सहित अन्य गणमान्य जनों ने भी खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

कुश्ती प्रतियोगिता में निर्णायक आशुतोष सिंह, भोरिक सिंह यादव, प्रिंस पांडेय, विजय कुमार, संजीव झा, जबकि तकनीकी पदाधिकारी के रूप में सुजीत कुमार, सुशील कुमार सिंह, शिवानी सिंह, यशपाल कुमार सिंह, विनय पंडित, प्रमोद कुमार, रूपनारायण, सुनील कुमार सिंह, किशोर कुणाल, अमित गिरि, कुमार कौशलेंद्र, मधुसूदन कुमार, खुर्शीद आलम, अकमल अजादानी सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *