Advertisement

विप्र समाज के अध्यक्ष बने रोहितानन्द

धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। हजारीबाग जिला के हद में विष्णुगढ़ प्रखंड के विवेकानंद सेवाश्रम में वीरेंद्र उपाध्याय की अध्यक्षता में विप्र समाज की बैठक आयोजित की गयी।

आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से विप्र समाज का सरंक्षक शम्भूनाथ पांडेय, अध्यक्ष रोहितानन्द मिश्र, उपाध्यक्ष उमेश मिश्र, गणेश पांडेय, सचिव यशवंत मिश्र, कोषाध्यक्ष रविंद्र पाठक, सह कोषाध्यक्ष अनिल कुमार मिश्र चुने गये।

इसके अलावा बैठक में कार्यकारिणी सदस्य में बटेश्वर कुमार मिश्र, निरंजन मिश्र, ऋत्विक मिश्र, श्रीकांत मिश्र, महेंद्र नाथ मिश्र, देवेन्द्र मिश्र, रौशन पांडेय, सुनील पांडेय, शत्रुध्न तिवारी, पवन मिश्र, रामप्रसाद पांडेय, आदि।

चन्द्रभूषण मिश्र, मीडिया प्रभारी ललित कुमार मिश्र एवं अजित मिश्र, निदेशक मण्डली में राजेंद्र कुमार दुबे, काली चरण पांडेय, बीरेंद्र पांडेय, बीरेंद्र उपाध्याय, महादेव वैद्य, सुरेश मिश्र, राजेन्द्र पांडेय चुने गए। बैठक में बताया गया कि मिलन समारोह आगामी आठ जनवरी को विवेकानंद सेवाश्रम में आयोजित किया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *