Advertisement

बड़ाजामदा में डकैती कांड का खुलासा, संजीव मिश्रा समेत पांच आरोपी गिरफ्तार

निशानदेही पर दो कार, पिस्टल, मोबाइल व् नकद 20 हजार बरामद

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में बड़ाजामदा ओपी क्षेत्र के गुवा में बीते माह 14 अक्टूबर की रात हुई डकैती का पुलिस ने पर्दाफाश कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से पुलिस ने नगद ₹20 हजार, एक पिस्टल, सात मोबाइल फोन तथा निशानदेही पर एक चाइनीज सीढ़ी और दो चारपहिया वाहन बरामद किए गए हैं।
जानकारी के अनुसार बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के समीप रहिवासी अनिल चौरसिया के घर में बीते 13-14 अक्टूबर की अर्ध रात्रि 12 बजे हथियारबंद अपराधी घुस आए और पिस्टल का भय दिखाकर अपराधियों ने घर से 2.5 लाख रुपये नकद, सोने की चेन और ब्रेसलेट लूट लिया था।

घटना के बाद 14 अक्टूबर को बड़ाजामदा ओपी में कांड क्रमांक 45/25 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। बताया जाता है कि पुलिस अधीक्षक प. सिंहभूम चाईबासा के निर्देश पर एसडीपीओ अजय केरकेट्टा के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया। टीम में बड़ाजामदा ओपी प्रभारी बालेश्वर उरांव, नोवामुंडी थाना प्रभारी नयन कुमार सिंह, गुवा थाना प्रभारी नितेश कुमार तथा तकनीकी शाखा के जवान शामिल थे।

एसडीपीओ अजय केरकेट्टा ने 6 नवंबर को प्रेस वार्ता में बताया कि तकनीकी अनुसंधान, सीसीटीवी फुटेज और गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मुख्य सरगना संजीव मिश्रा समेत पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। बताया कि संजीव मिश्रा पर पूर्व में कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वही इस गैंग का मास्टरमाइंड है। गिरफ्तार आरोपीयों में राज कुमार बैनों, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता रामदास बैनों, आदित्यपुर माझीटोला, (नियर हरि मंदीर) थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावां।

पिन्टू कुमार बारीक, उम्र करीब 33 वर्ष, पिता – स्व. बोधि नाथ बारीक, घाधी नारायणपुर थाना सरायकेला जिला – सरायकेला – खरसावाँ, वर्तमान पता – आदित्यपुर वस्ती दुर्गा मैदान के बगल में जे रोड, थाना आदित्यपुर, जिला सरायकेला-खरसावाँ। दीपक महतो, उम्र करीब 35 वर्ष, पिता स्व. राम बालक महतो, बर्मा माइंस लघुवर नगर, थाना बर्मा माइंस, जिला – पूर्वी सिंहभूम जमशेदपुर तथा रामा शंकर गुप्ता, उम्र करीब 50 वर्ष, पिता स्व. लालु प्रसाद गुप्ता, बड़ाजामदा फुटबॉल मैदान के नजदीक, थाना गुवा (बड़ाजामदा ओपी), जिला- प. सिंहभूम चाईबासा शामिल है। जिन्हें छापामारी दल द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *