Advertisement

होसिर में रोड सेफ्टी फुटबॉल मैच का आयोजन

विजय कुमार साव/गोमिया (बोकारो)। आयेदिन हो रहे सड़क दुर्घटना की रोकथाम को लेकर होसिर हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में रोड सेफ्टी मैच आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर क्षेत्र के समाजसेवी रितेश यादव शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार गोमिया प्रखंड के हद में होसिर हाई स्कूल फुटबॉल ग्राउंड में रोड सेफ्टी फुटबॉल कमेटी होसिर साड़म की ओर से पाँच दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के तौर पर 28 दिसंबर को क्षेत्र के समाजसेवी रितेश यादव ने गेंद को किक मारकर फुटबॉल मैच का शुभारंभ किया। साथ ही खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। वही रोड सेफ्टी कमेटी की ओर से यादव को शॉल ओढ़ाकर एवं गुलदस्ता देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर समाजसेवी यादव ने कहा कि खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। उन्होंने कहा कि खेल से मानसिक संतुलन बना रहता है, साथ हीं शरीर भी स्वस्थ रहता है। खिलाड़ियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होता है।

इस अवसर पर पहला मैच अम्बेडकर क्लब होसिर पश्चिमी एवं राज स्पोर्टिंग क्लब लइयो के बीच खेला गया, जिसमें राज स्पोर्टिंग क्लब लइयो को 0-1 से हरा कर अम्बेडकर क्लब होसिर पश्चिमी ने जीत हासिल किया। वही दूसरा मैच एस टी क्लब हेसागढ़ा एवं के एस सी क्लब कथारा के बीच खेला गया।

जिसमें फलेटिंग ट्राय ब्रेकर में 5-4 से के एस सी क्लब कथारा ने जीत हासिल किया, जबकि क्वाटर फ़ाइनल मैच अम्बेडकर क्लब होसिर पश्चिमी के साथ खेला और 0.2 से जीत हासिल कर अम्बेडकर क्लब होसिर पश्चिमी सेमी फाइनल में पहुंचा। मौके पर दर्जनों खेल प्रेमी सहित ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *