Advertisement

साइकिल चालकों व् पैदल यात्रियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम

सड़क पार करने के लिए शॉर्ट कट और आसान विकल्प खतरनाक-मोटरयान निरीक्षक

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। केन सरकार हर साल जनवरी माह में सड़क सुरक्षा सप्ताह मनाती है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य यातायात नियमों के बारे में आमजनों में जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं के कारण होने वाली मौतों को कम करना है।

इसी कार्यक्रम के तहत 19 जनवरी को बोकारो जिले के विभिन्न चौक चौराहो सहित अन्य स्थानों पर साइकिल चालकों और पैदल यात्रियों के लिए सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें सड़क अवरोधों और राजमार्ग अवरोधों का उपयोग शामिल है। उक्त जागरूकता का मुख्य उद्देश्य आम राहगीरों को दुर्घटनाओं में शामिल होने के जोखिम को कम करना है। इन उपायों का पालन करने से दुर्घटनाओं, चोटों और संपत्ति को नुकसान की संभावना काफी कम हो जाती है।

इस अवसर पर मोटरयान निरीक्षक अभय चौधरी ने बताया कि सड़क पार करने के लिए मुख्य रूप से ज़ेबरा क्रॉसिंग, फुटओवर ब्रिज का इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही सड़क पार करने के लिए शॉर्ट कट और आसान विकल्प खतरनाक है। इनका सहारा नहीं लिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जहां भी फुटपाथ की सुविधा हो, उसका उपयोग करें।

जहां फुटपाथ की अलग से व्यवस्था नहीं है, वहां सड़क के दाईं ओर आने वाले यातायात का सामना करते हुए चलें। कहा कि 7 वर्ष से कम उम्र के बच्चों को सड़क पर अकेले न चलने दें। यह सुनिश्चित किए बिना कि ऐसा करना सुरक्षित है, सड़क पर कदम न रखे। इस दौरान जिला सड़क सुरक्षा समिति के गोविंद सिंह सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *