Advertisement

सेक्टर पांच में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान, एनएच पर लगाए गए सुरक्षा संकेत

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो पुलिस एवं परिवहन विभाग द्वारा 16 जनवरी को सेक्टर पांच स्थित पुस्तकालय मैदान में सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान लगभग 1250 आम व् खास जनों को यातायात नियमों, हेलमेट व सीट बेल्ट के अनिवार्य उपयोग तथा सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बोकारो को अधिक सुरक्षित बनाना और सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना है। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि वाहनों की फिटनेस, प्रदूषण प्रमाण पत्र तथा हेलमेट/सीट बेल्ट के अनुपालन की विशेष जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। यह अभियान सड़क सुरक्षा माह के तहत आयोजित किया गया।

दूसरी ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-23 पर सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चेतावनी संकेत, गति सीमा बोर्ड, दूरी सूचक बोर्ड, रिफ्लेक्टिव टेप, कैट्स आई, बैरिकेड्स, रंबल स्ट्रिप्स और सोलर ब्लिंकर लगाए गए हैं। मौके पर जिला सड़क सुरक्षा समिति के सदस्य एवं जिला परिवहन कार्यालय के कर्मी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *