रेलवे बोर्ड ने लेवल क्रॉसिंग संख्या 16 स्पेशल के बदले आरओबी निर्माण को दी मंजूरी
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। ट्रैफिक यातायात की भीड़ को कम करने की दिशा में एक बड़े कदम के तहत रेल मंत्रालय द्वारा सारण जिला के हद में दिघवारा और अम्बिका भवानी हाल्ट के मध्य ₹124.78 करोड़ की अनुमानित लागत से रोड ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण को मंजूरी दी गयी है।
यह आरओबी सोनपुर रेल मंडल के सोनपुर-छपरा रेलखंड पर दिघवारा और अम्बिका भावनी हाल्ट के मध्य स्थित मौजूदा लेवल क्रॉसिंग संख्या 16 स्पेशल की जगह लेगा। आरओबी के साथ ही छोटे वाहनों के आवागमन के लिए एक लो हाईट सब-वे का भी निर्माण किया जाएगा।
रेलवे विभाग के अनुसार यह परियोजना एक महत्वपूर्ण बुनियादी ढाँचे के उन्नयन का हिस्सा है, क्योंकि उक्त लेवल क्रॉसिंग राष्ट्रीय राजमार्ग 31 ए (पटना-छपरा हाईवे) को मेजर डिस्ट्रिक्ट रोड से जोड़ने वाली एक व्यस्त सड़क पर स्थित है।
अगस्त, 2021 में आयोजित ट्रैफिक सेंसस के अनुसार, 3,83,990 टीवीयू दर्ज किए गए थे, जो पिछले कुछ वर्षों में रेल और सड़क परिवहन दोनों में पर्याप्त वृद्धि हुई है।
ट्रेन परिचालन के लिए इस लेवल क्रॉसिंग गेट के बार-बार बंद होने के कारण सड़क उपयोगकर्ताओं को लंबे समय तक रुकावटों का सामना करना पड़ता है, जिससे यातायात में भारी भीड़-भाड़ होती है। कहा गया कि इस लेवल क्रॉसिंग पर ट्रैफिक भीड़ को काफी हद तक कम करने के लिए आरओबी के निर्माण का प्रस्ताव रखा गया था। कहा गया कि लेवल क्रॉसिंग को हटाने से न केवल रेल परिचालन की संरक्षा और दक्षता में वृद्धि होगी, बल्कि सड़क उपयोगकर्ताओं और पैदल यात्रियों के लिए आरओबी के माध्यम से निर्बाध और सुरक्षित आवाजाही भी सुनिश्चित होगी।
![]()













Leave a Reply