Advertisement

नाला में पाईप लगाकर आवागमन व्यवस्था की मांग को लेकर सड़क जाम

एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में ताजपुर नगर परिषद में जल निकासी के लिए सड़क किनारे चीरे गये नाला में पाईप नहीं डालने से आवागमन को परेशान स्थानीय दुकानदार, गृहस्वामी एवं राहगीरों ने 15 जुलाई को दूसरे दिन भी अस्पताल चौक पर सड़क जाम किया।

स्थानीय पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि अस्पताल रोड से जल निकासी को लेकर नगर परिषद द्वारा बीते 13 जुलाई की रात्री सड़क किनारे उत्तर जेसीबी से नाला चीर दिया गया। वादानुसार चीरे गये नाला में पाईप नहीं डालने के कारण स्थानीय दुकानदार, गृहस्वामी, खरीददार, राहगीर को सड़क पार करना, वाहन पार करना मुश्किल हो गया था। इससे परेशान रहिवासी दुकानदारों ने अस्पताल चौक चौराहा को जाम कर दिया। इससे वाहनों का तांता लग गया।

आक्रोशित आंदोलनकारी संबंधित अधिकारी, जनप्रतिनिधि को बुलाने पर अड़े रहे लेकिन कोई अधिकारी जाम के 4 घंटे तक रहिवासियों की सुधि लेने नहीं आये। इससे आक्रोशित आमजनों ने आसपास के अन्य सड़क को भी ट्रक- ट्रेक्टर लगाकर जाम कर दिया।

बताया जाता है कि जाम के करीब 5 घंटे बाद नप चेयरमैन प्रतिनिधि संतोष चौधरी, उप चेयरमैन प्रतिनिधि अनिकेत कुमार अंशु, भाकपा माले के ताजपुर प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह, इनौस के आसिफ होदा, मो. एजाज, खेग्रामस के प्रभात रंजन गुप्ता, दुकानदार रामचंद्र सिंह, रणवीर कुमार, राकी खान, मो. मुजफ्फर हुसैन आदि ने पहल कर तत्काल 10 ह्युम पाईप लगाकर जल निकासी का व्यवस्था करने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया।

इस संबंध में भाकपा माले प्रखंड सचिव सुरेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि नाला चीरकर जल निकासी कराना नप का उचित कदम है, लेकिन चीरे गये नाला में ह्युम पाईप लगाकर इस पार से उस पार जाने, वाहन ले जाने की व्यवस्था करना जरुरी था, जिसे नहीं किया गया। माले नेता ने चीरे गये नाला में तत्काल पाईप लगाकर इस पार से उस पार जाने की व्यवस्था के साथ पक्का नाला का निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *