प्रहरी संवाददाता/समस्तीपुर (बिहार)। समस्तीपुर जिला के हद में घटहो थाना के समीप 31 जुलाई सड़क दुर्घटना में एक महिला की मौत हो गयी। मृतका विद्यापतिनगर के गढ़सिसई रहिवासी अशोक पासवान की 35 वर्षिया पत्नी शीला देवी बतायी जा रही है। घटना के बाद परिजनों द्वारा मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम कर दी।
जानकारी के अनुसार सड़क दुर्घटना में मृत विद्यापतिनगर के गढ़सिसई रहिवासी महिला शीला देवी का मायके सरायरंजन जाने के क्रम में घटहो थाना के समीप ऑटो द्वारा टक्कर लगने से मौके पर हीं मौत हो गई। मृतका को दो छोटी पुत्री और एक पुत्र हैं। स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर कागजी प्रक्रिया पूरा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जहां पोस्टमार्टम के बाद मुआवजे की मांग पर परिजनों सहित स्थानीय ग्रामीणों ने गढ़सिसई चौक स्थित मुख्य मार्ग को जाम कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
मौके पर आइसा सह भाकपा माले नेता नीतीश राणा समेत आर्यन कुमार, बिपीन कुमार दास, सुनील कुमार दास, गोपाल दास, राजेश कुमार व् सैकड़ों रहिवासी मौजूद थे। खबर लिखे जाने तक प्रशासन वार्ता कर जाम हटाने नहीं पहुंची है, जिससे उक्त मार्ग पर आवागमन पुरी तरह बाधित है।
![]()













Leave a Reply