Advertisement

ग्रामीणों द्वारा रोकी गई पथ निर्माण कार्य दूसरे दिन भी यथावत

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली दक्षिणी पंचायत के करमाचौकी से डोक्काबेड़ा आरईओ पथ तक जिला ग्रामीण कार्य विभाग कोष से बन रहे पीसीसी पथ निर्माण कार्य को बीते 9 जुलाई को ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा रोक दिया गया था।

बताया जाता है कि विभागीय उदासीनता के कारण दूसरे दिन 10 जुलाई तक मामला यथावत देखी गई। ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों का आरोप है कि पथ निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं किया जा रहा है।इन सब का संवेदक से एक ही मांग है कि विभागीय अधिकारी कार्य का प्राक्कलन दिखा दें और कार्य शुरू करें।

पंचायत प्रतिनिधियों में पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, मुखिया पति अशोक प्रग्नैत, उप मुखिया मोहन मांझी आदि ने *जगत प्रहरी* को बताया कि किसी की कुछ नही सुनना है। उक्त पथ निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए। कहा गया कि उन्हें किसी से कोई मतलब नहीं है। कहा कि सड़क बार बार बनने की चीज नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *