रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में खुदीबेड़ा में लंबे समय से विवादित भूमि पर सरना झंडा लगाया गया था, जिसे 30 अक्टूबर को वहां से हटाकर सड़क निर्माण कार्य शुरु किया गया।
जानकारी के अनुसार प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में सरना झंडे को सम्मानपूर्वक उखाड़कर ग्राम थान परिसर में स्थापित किया गया। इसके बाद उक्त भूमि पर सड़क निर्माण कार्य की शुरुआत कर दी गई।

इस कार्रवाई के दौरान बेरमो अनुमंडल मुख्यालय तेनुघाट के कार्यपालक दंडाधिकारी कुमार कनिष्क, कसमार अंचल अधिकारी नरेंद्र कुमार सिंह, कसमार थाना प्रभारी भजन लाल महतो, पेटरवार थाना प्रभारी राजू मुंडा समेत वरीय दंडाधिकारी, सीआई एवं प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई कल तक जारी रहेगी और लक्ष्य है कि खुदीबेड़ा में सड़क निर्माण कार्य हर हाल में पूर्ण किया जाए।
![]()













Leave a Reply