Advertisement

आरकेएमयू प्रतिनिधियों ने किया ढ़ोरी जीएम से शिष्टाचार मुलाकात

जीएम ने खनन के विस्तार और कोयला उत्पादन में यूनियन से मांगा सहयोग

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। श्रमिक संगठन हिंद मजदूर सभा से संबद्ध राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन (आरकेएमयू) ढ़ोरी क्षेत्र के नयी कमिटि के प्रतिनिधियो ने क्षेत्र के महाप्रबंधक रंजय सिन्हा से कार्यालय में 8 फरवरी को शिष्टाचार मुलाकात की।

इस अवसर पर आरकेएमयू ढोरी एरिया सचिव महारुद्र सिंह ने क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण, क्वार्टर मरम्मत, प्रोमोशन, सेफ्टी उपकरण का वितरण, कोयला उत्पादन आदि समस्याओ से महाप्रबंधक को अवगत कराया। जीएम सिंहा ने कहा कि खदान के विस्तार में आ रही समस्याओं को दूर करने के लिए यूनियन के साथ मिलकर काम करना है। उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन बढ़ेगा तो ढोरी क्षेत्र सहित आस-पास के रहिवासियों का विकास होगा। जीएम ने यूनियन प्रतिनिधियो से कोयला उत्पादन मे सहयोग मांगा। जीएम सिन्हा ने कहा कि सुरक्षित कोयला उत्पादन मे यूनियन प्रतिनिधियों से राय ली जाएगी।

मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र कुमार चौहान, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष शंकर प्रसाद, अभिषेक शर्मा व रविंद्र साहनी, एरिया सेक्रेटरी महारूद्र सिंह, सह सचिव अनिल मोदी, संगठन मंत्री चंदन चौहान सहित पवन मिश्रा, अभिजित बाउरी, उमाशंकर आदि ने महाप्रबंधक को गुलदस्ता व् उपहार देकर सम्मानित किया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *