एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के खास ढोरी इंकलाइन में 27 सितंबर को राष्ट्रीय कोयला मजदूर यूनियन द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें दूसरे यूनियन को छोड़ कर दर्जनों कामगार आरकेएमयू के कार्यशैली से प्रभावित होकर एरिया सचिव महारुद्र सिंह के नेतृत्व में यूनियन का दामन थामा।
यहां सर्वसम्मति से यूनियन के खास ढोरी के बाल गोविंद मुंडा सचिव और उमेश तुरी अध्यक्ष बनाए गए। मौके पर चंदन कुमार चौहान, प्रेम भुइंया, बिजय भुइया, सुखलाल बीपी, बच्चू रवानी, मोहम्मद सुभान, टेकलाल सिंह, केशव सिंह, सिकंदर कुमार, मोहम्मद अनवर हुसैन, आनंद कुमार, उमेश नोनिया, धनो महतो,सुरेश बाउरी, रमेश मुंडा, नन्दलाल दिगार, फागू बाउरी , फागू भुइया, किखु मांझी, फागू बाउरी, गोपेश्वर बौरी, महारथी, बालगोविंद मुंडा, लालू बाउरी, चंदन बाउरी आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply