एस. पी. सक्सेना/बोकारो। यूं तो झारखंड से इतर बिहार में आज भी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) अपनी धमक से राजनीति के गलियारे में अपनी गहरी पैठ के लिए जाना जाता है। चाहे बिहार में नौकरशाह की बात हो अथवा सत्ता पक्ष।सभी राजद के खौफ के साये में अपनी राजनीतिक रोटी सेंकने में लगे रहते है।
इन सबसे अलग झारखंड में सत्ता के करीब रहते हुए भी सत्ता के गलियारे में अपनी पहचान के लिए जद्दोजहद करते झारखंड राजद के नेतागण काफी फूंक फूंककर कदम बढ़ा रहे है। ऐसे में झारखंड के बोकारो जिला के हद में चौधरी टोला कथारा रहिवासी नरेश यादव की दरियादिली की चर्चा इन दिनों खूब हो रही है। वर्तमान में नरेश यादव राजद बोकारो जिला महासचिव के पद पर आसीन है।
एक भेंट में 21 फरवरी को राजद बोकारो जिला महासचिव नरेश यादव ने बताया कि राजनीति उनके लिए लालसा नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकारो से जुड़ा है, ताकि समाज के अंतिम पायदान पर बैठा शख्स भी किसी सुविधा से वंचित न रह सके। इसी को लेकर वे राजनीति में आये है। यादव ने कहा कि राजद के उपर जो यादव का मुलम्मा लगा है, सच्चाई यह है कि यह सत्य नहीं है। राजद सभी वर्ग, जाति, धर्म व् समाज के जरूरतमंदो की पार्टी रही है। राजद किसी प्रकार का उंच-निच, जाति-भेद, धर्म अथवा बाहरी भीतरी से अलग सर्व समाज की कल्पना को साकार करने की मुहिम के तहत कार्य करनेवाली पार्टी है।
यादव के अनुसार हाल के महीनो में कुछ दबंगो द्वारा सीसीएल के कथारा कोल वाशरी तथा कोलियरी लोकल सेल में अप्रत्यक्ष रूप से कब्जा कर क्षेत्र के जरूरतमंदो के नाम अवैध वसूली कर उसे अपनी झोली में समेटकर अकूत संपत्ति के मालिक बन बैठे थे, जिसे उन्होंने चैलेंज के तौर पर लेते हुए वैसे तत्वों के खिलाफ अघोषित जंग छेड़ दी है, जिसका लाभ क्षेत्र के जरूरतमंदो को अब मिलने लगा है। इसे वे अपने लिए एक छोटी उपलब्धि मानते है।
यादव के अनुसार समाज को सही दिशा में ले जाना और सबके लिए समान अवसर प्रदान करना उनकी प्राथमिकता होगी। ज्ञात हो कि नरेश यादव ने इलेक्ट्रीकल इंजिनियरिंग करने के बाद भी लाखो रुपये महीना कमाई को छोड़कर राजनीति को अपना मुख्य कार्य बना लिया है। उनकी चर्चा पुरे बोकारो जिले भर में है।
![]()













Leave a Reply