Advertisement

बासंतिक नवरात्रि पर गायत्री ज्ञान मंदिर में अनुष्ठान व् सामूहिक संकल्प

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गायत्री ज्ञान मंदिर कथारा में चैत्री नवरात्रि अनुष्ठान हेतु 19 मार्च को सामूहिक संकल्प लिया गया।

जानकारी देते हुए गायत्री परिवार कथारा के साधक हनुमान दयाल सिंह ने कहा कि आत्म कल्याण, परिवार कल्याण व समाज कल्याण के लिए बासंतिक नवरात्रि का विशेष महत्व है। इस अवसर पर ज्ञान मंदिर में एक लघु अनुष्ठान किया गया, जिसमें नवरात्रि में कुल 24000 गायत्री मंत्र का जप किया गया। मौके पर क्षेत्र के सैकड़ो श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

उन्होंने बताया कि नवरात्रि में प्रतिदिन प्रातः 7 से हवन व सायं काल सामूहिक संगीत, भजन-कीर्तन तथा आरती का कार्यक्रम रहेगा। कार्यक्रम के व्यवस्थापक चन्द्रभूषण प्रसाद, परिव्राजक (पुरोहित) जयप्रकाश विश्वकर्मा, संगीत मंडली में सीताराम चौहान के साथ रीना सिन्हा, कलावती देवी, पुष्पा देवी, पुनम देवी, हेमिया देवी, कर्मी देवी, शीला देवी, पूजा देवी, सीता देवी व खेतको की ध्रुवती देवी की उपस्थिति रही। मुख्य यजमान के रूप में शम्भू प्रसाद वर्णवाल सपत्नीक शामिल थे। मौके पर प्रकाश प्रसाद, झारखंडी प्रसाद, अर्जुन बर्नवाल, गुलेश्वरी देवी, किरण देवी आदि श्रद्धालूजन उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *