Advertisement

शारदीय नवरात्र पर गायत्री ज्ञान मंदिर में अनुष्ठान कार्यक्रम

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। शारदीय नवरात्र को लेकर प्रथम दिवस बोकारो जिला के हद में कथारा स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर परिसर में 3 अक्टूबर को अनुष्ठान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अनुष्ठान कार्यक्रम में मंच संचालन गायत्री परिवार कथारा के जयप्रकाश विश्वकर्मा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर प्रातः लगभग आठ बजे से विधिवत वैदिक मन्त्रोंच्चारण के साथ नव दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री का आह्वान किया गया। जिसमें दर्जनों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर अनुष्ठान का लाभ उठाया।

इस अवसर पर मंच संचालक विश्वकर्मा के अलावा शंभु प्रसाद, रामविलास चौहान, चन्द्रभूषण प्रसाद, अनिमेष कुमार, चलित्तर प्रसाद, अभिषेक कुमार, विनय राम, प्रकाश कुमार, आर्य शिवम, प्रसादी यादव, रेखा वर्णवाल, रिमझिम कुमारी, पुष्पा वर्णवाल, शीला देवी, अनन्या रानी, सुनीता देवी, सीता देवी, आभा शुक्ला, रामप्यारी देवी, सरस्वती देवी, रीना देवी, शांति देवी, अवन्ति देवी, खुशबू देवी, सबीता कुमारी, चिंता देवी, काली देवी, मीना देवी, उर्मिला देवी, सुनीता देवी, आध्या मेहता, काजल कुमारी, अंजू देवी, पुनम देवी, अन्नू देवी, शकुंतला देवी, कुसमी देवी, एतवरिया देवी, उमा शंकर महतो, राधिका देवी आदि श्रद्धालूगण अनुष्ठान कार्यक्रम में शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *